उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। 10 से 12 हजार फीट की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम समेत हेमकुंड साहिब में पिछल 24 घंटे से जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी की वजह से उत्तराखंड समेत मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं, उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है, दूसरी ओर स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

uttarakhand weather forecast: heavy snowfall and rain increase cold in uttarakhand

Recommended Video

    Weather Update: Kashmir में बर्फबारी से बढ़ी सर्दी, Delhi में AQI पहुंचा 400 । वनइंडिया हिंदी

    मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, गुरुवार को भी अधिकतर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की आशंका है। इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। बता दें कि चमोली के औली में भी बर्फबारी शुरू हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से शुरू हुई बर्फबारी के बीच यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। खासकर ट्रैकिंग वाले रूटों पर बड़ी तादाद में सैलानियों को देखा जा रहा है। बर्फीले इलाके के अन्य पर्यटक स्थलों पर भी सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में बर्फबारी के और भी ज्यादा आसार दिखाई दे रहे हैं।

    हर्षिल घाटी में हुई बर्फबारी
    उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी में बुधवार की रात को सीजन का सबसे बड़ा हिमपात हुआ है। गुरुवार की सुबह तक हर्षिल घाटी में एक फीट से अधिक बर्फ की चादर जम चुकी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबराणी से गंगोत्री तक (45 किलोमीटर क्षेत्र) बंद हो गया है, जबकि हर्षिल से मुखवा, जसपुर से पुराली को जोड़ने वाली सड़क के अलावा पैदल रास्ते भी बर्फ से ढक गए हैं। बर्फबारी ने घाटी को श्वेत कर्फ्यू के आगोश में ले लिया है।

    औली पहुंचने लगे सैलानी
    औली में बर्फबारी होने के बाद तापमान भी धीरे-धीरे से नीचे पहुंच चुका है। वीडियो में देख सकते हैं किस तरीके से औली में बर्फ बारी हो रही है और बर्फबारी के बीच जो सैलानी औली पहुंचे हैं वो सुहाने मौसम का आनंद भी ले रहे हैं। बर्फबारी का दौर इस वर्ष नवंबर माह से शुरू हो चुका है। वहीं, पिछले वर्ष पहाड़ों में 11 दिसंबर के बाद ही बर्फबारी हुई थी। लेकिन इस बार नवंबर माह से ही बर्फबारी होनी शुरू हो चुकी है। आगे-आगे पहाड़ों में शीतलहर बढ़ने की पूरी आशंका दिख रही है मौसम विभाग द्वारा भी अगले 2 दिन पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जाताया जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+