Uttarakhand weather नए साल के जश्न से पहले पड़ने वाली है जबरदस्त ठंड,जानिए पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का हाल
Uttarakhand weather उत्तराखंड के मैदानी जिलों में आज से घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सोमवार से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 12 दिसंबर को मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है।

सुबह-शाम के समय शीतलहरें चलने से ठंड महसूस होगी। सुबह और शाम के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठिठुरन बढ़ गई है। संभावना जताई जा रही है कि नए साल के स्वागत के लिए प्रदेश में जबरदस्त ठंड शुरू हो जाएगी। अगले कुछ दिनों में बारिश होने से तापमान में और गिरावट आने की भी संभावना है। देहरादून में जबदरस्त ठंड पड़ने लगी है।
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 12 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं- कहीं बदल छाने के आसार हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाएगा। प्रदेश में तापमान सामान्य बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण ट्रेनों पर भी असर पड़ने लगा है। देहरादून और हरिद्वार पर इसका खासा असर देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications