Uttarakhand weather: बदरीनाथ, केदारनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, जानिए कैसे रहेगा मौसम
Uttarakhand weather उत्तराखंड में नवरात्रि शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से चार दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिससे ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15, 16, 17 और 18 अक्टूबर के लिए बारिश का येलो अलर्ट है। बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से चारों धामों में भी ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर की शाम से मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश और पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। 16 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चारधाम क्षेत्रों में भी तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग में देहरादून समेत 9 जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में मौसम बदल सकता है। अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है।
बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में दोपहर से अपराह्रन बाद तक तीन घंटे तक बारिश हुई, जिससे केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है।धाम में अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान आसपास पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। जिससे धाम में जबरदस्त ठंड बढ़ गई है। इस बीच चारधाम यात्रा में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने यात्रियों से ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications