Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी से कुछ दिन मिल सकती है राहत, जानिए कब कब होगी बारिश
गर्मी से परेशान उत्तराखंड के कई जिलों के लिए आने वाले दिनों में कुछ राहत के संकेत मिल रहे हैं। खासकर देहरादून में जिस तरह का सालों का गर्मी का रिकॉर्ड टूटा उसमें अब कुछ बदलाव हो सकता है।
जो कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का क्रम जारी रहेगा। चार धाम यात्रा मार्गों पर भी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में ज्यादा सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी।

इसके साथ ही वनाग्नि का संकट भी बारिश से दूर हो सकता है। बीते कई दिनों से उत्तरकाशी,टिहरी व पौड़ी में जंगल की आग फिर से मुश्किलें खड़ी कर चुका है। जिसके लिए बारिश वरदान साबित हो सकती है।
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र,उत्तराखण्ड के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत व नैनीताल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में दिन में सतही हवाएं चलने की भी संभावना है।
लंबे समय से गर्मी की प्रचंड मार झेल रहे देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को हुई बारिश ने काफी राहत दी है। शाम से राजधानी देहरादून में रेन थंडर एक्टिविटी की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया। जिसके चलते हिट वेव कंडीशन से राहत मिली है। देहरादून में मौसम के करवट बदलने के बाद तापमान में भी गिरावट आई है।
उत्तराखंड के कई इलाकों खासकर चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बारिश से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी जिलों में रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी का दौर बना हुआ है।
मौसम बदलने से 2 जुलाई से लोगों को हीटवेव कंडीशन की वजह से झुलसाती गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा दो और तीन जुलाई को रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी का मौसम बना रहेगा। आने वाली चार और पांच जुलाई को प्रदेश के अधिकतर जिलों में हवाएं चलने के साथ ही बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में और भी कमी आने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications