Uttarakhand weather: प्री मानसून की दस्तक के बाद अब होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अब ये अलर्ट

दो माह से भीषण गर्मी से परेशान देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों के लोगों ने अब राहत की सांस ली है। बुधवार से मौसम में हुए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट देखा जा रहा है।

40 से 43 तक पहुंचने वाला तापमान अब 35 डिग्री तक पहुंच गया है। खास बात ये है कि आज भी बादलों का डेरा डला हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिर से बारिश होगी। प्रदेश के पांच जिलों में आज (शुक्रवार) को झोंकेदार हवाओं के साथ आंधी और तेज बारिश की संभावना है।

Uttarakhand weather arrival of pre-monsoon will be heavy rain weather department issued alert

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने के साथ तेज बारिश के आसार हैं।

अन्य स्थानों पर शुक्रवार और शनिवार को बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अब लू जैसे हालात नहीं है। अगले दो दिन बहुत हल्की बारिश होगी और इसके बाद पूरे राज्य में माध्यम से लेकर तेज बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार, दो से तीन दिन तक प्री- मानसून का असर रहने के बाद राज्य भर में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

गुरुवार को देहरादून का तापमान सामान्य के करीब पहुंच 35.7 डिग्री पहुंच गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री कमी के 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज (शुक्रवार) को दून में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं। इस वजह से अब एसी और कूलर से भी राहत मिल गई है। जो कि दो दिनों से कम ही इस्तेमाल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+