Uttarakhand weather alert: भारी गुजर सकते हैं तीन दिन, गदेरे में बह गई कार,ऋषिकेश-बद्रीनाथ, गंगोत्री हाईवे बंद
Uttarakhand weather alert: उत्तराखंड में तीन दिन मौसम के लिहाज से भारी गुजर सकते हैं। मौसम विभाग ने भारी बर्षा की संभावना को देखते हुए सरकार को अलर्ट किया है।
Uttarakhand weather alert: उत्तराखंड में तीन दिन मौसम के लिहाज से भारी गुजर सकते हैं। मौसम विभाग ने भारी बर्षा की संभावना को देखते हुए सरकार को अलर्ट किया है। इस बीच देहरादून समेत 7 जिलों में ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा गया है। जिसको लेकर उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है।

उत्तराखंड में बारिश का क्रम जारी है। मंगलवार को भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना के साथ आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत अधिकतर इलाकों में बारिश की सूचनाएं हैं। साथ ही जगह जगह जलभराव और भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए हैं। नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।
इस बीच ऋषिकेश-बद्रीनाथ एनएच-58 चमोली जिले के पुरुसाडी के बीच क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसको देखते हुए एहतियातन यात्रा को रोक दिया गया है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, पुरुसाडी में करीब 250 मीटर का हिस्सा धंस रहा है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सुबह बगड़धार, प्लास्डा भद्रकाली और ओणी के पास भूस्खलन हो गया। इस दौरान मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। प्रशासन की ओर से जेसीबी लगवाकर मार्ग को खुलवाया जा रहा है। लेकिन फिलहाल रास्ता बंद है।
भारी बारिश से कोटद्वार में पानी ने एक बार फिर रौद्र रुप धारण कर लिया है। जगह जगह जलभराव और नदी नाले उफान पर हैं। इस बीच सोशल मीडिया में कोटद्वार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कोटद्वार भाबर के एक गदेरे में कार बह गई। इस दौरान चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि नदी में बहाव तेज होने पर लोगों ने चालक को आगे जाने से रोका पर वह नहीं रुका और जबरन नदी पार करने लगा। इस दौरान कार गदेरे में काफी दूर तक बह गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
Visuals from Kotdwar in Pauri Garhwal as morning Heavy Rains lashed the region
Rishikesh recorded 86.8mm Rainfall in last 24hrs till 8:30am , Seasonal RF (since 1st June) now at 3282.7mm
Isolated Heavy to Very Heavy Rains for Uttarakhand this week especially in foot/low hills pic.twitter.com/irzWNJtzKt
— Weatherman Shubham (@shubhamtorres09) August 22, 2023
प्रदेशभर में मंगलवार से अगले तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications