Uttarakhand: बागेश्वर में 100 मीटर खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू, तीन शव बरामद

उत्तराखंड के बागेश्वर - कपकोट क्षेत्र में पनपतिया के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीन शव बरामद किए।

उत्तराखंड के बागेश्वर - कपकोट क्षेत्र में पनपतिया के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीन शव बरामद किए।

Uttarakhand: Vehicle fell into 100 meter ditch in Bageshwar, SDRF conducted rescue, three bodies recovered.

प्राप्त सूचना के अनुसार थाना कपकोट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कपकोट से आगे पनपतिया के पास एक वाहन अनियंत्रित होने से खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम एडिशनल उपनिरीक्षक रवि रावत के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया उक्त बोलेरो पिकअप वाहन (UK02CA0842), कपकोट से पनपतिया मार्ग पर जा रहा था इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी मोके पर मृत्यु हो गयी थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए तीनो शवो को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतको का विवरण :-
1. बलराम पुत्र किशन उम्र 45 वर्ष, निवासी- तल्ला सुपी, बागेश्वर।
2. महेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी- तलाई, बागेश्वर।
3. संजय पुत्र हुकुम राम उम्र 35 वर्ष, निवासी- रिखाडी, बागेश्वर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+