द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी में एवलांच, अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड:उत्तरकाशी में डोकरानी बामक ग्लेशियर में एवलांच

देहरादून, 4 अक्टूबर।उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन से अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल अमित बिष्ट ने अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 लोग फंसे थे। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

uttarakhand uttarakashi avalanche mountain peak,21 people Nehru Mountaineering Institute trapped

द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थानए उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने के लिए अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है। प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम के साथ जिला प्रशासन, एसडीआरएफ सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिमस्खलन के कारण कई जानमाल के नुकसान होने की जानकारी देते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+