Uttarakhand Board 10th and 12th Result 2023: 12वीं में तनु चौहान और 10वीं में सुशांत चंद्रवंशी ने किया टॉप

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। हाईस्कूल का परीक्षाफल 85.17 जबकि इंटर का 80.98 प्रतिशत रहा है। 12वीं में तनु चौहान और 10वीं में सुशांत चंद्रवंशी ने किया टॉप किया है।

Uttarakhand UK Board Result 2023 UBSE 10th 12th Result 10th and 12th results released declared

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने परिणाम जारी किया है। हाईस्कूल का परीक्षाफल 85.17 जबकि इंटर का रिजल्ट 80.98 प्रतिशत रहा है। हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

तनु चौहान ने प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया

इंटरमीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। हाईस्कूल की परीक्षा में 1,32,115 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख 27 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट uaresult.nic.in में देख सकते हैं। इसके आलावा ubse.uk.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+