उत्तराखंड परिवहन निगम की यात्रियों को नई सौगात, कहां पहुंची बस और टिकट बुक कराने के लिए पथिक एप करेगा ऐसे मदद
Uttarakhand Transport Corporation उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों को नई सौगात दी है। यात्री अब कामन सर्विस सेंटर और मोबाइल फोन पर पथिक एप के जरिए आनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। खास बात ये है कि एप पर ट्रेन की तरह बस की लोकेशन भी ट्रेस की जा सकेगी।

उत्तराखंड परिवहन निगम के गठन को 20 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर निगम ने यात्रियों को नई सेवाएं देकर कई सौगात दी हैं। यात्री अब कामन सर्विस सेंटर और मोबाइल फोन पर पथिक एप के जरिए आनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। एप पर बस की लोकेशन भी ट्रेस की जा सकेगी। इस मौके पर परिवहन निगम का स्टार बस यूटीसी पोर्टल भी लांच किया गया। इस पोर्टल से यात्री आनलाइन टिकट बुक करा पाएंगे। पोर्टल पर वालेट की सुविधा भी दी गई है। जिससे यात्री मासिक पास भी बना सकते हैं।
दीपावली पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने 200 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है। दीपावली पर इस बार सीधे पांच दिन की छुट्टी मिल रही है। जिससे ट्रेन, बस और अन्य परिवहन सेवाओं के लिए ज्यादा मारामारी है।ट्रेनों में रिजर्वेशन की वेटिंग 300 पार पहुंच गई है और बसों में आनलाइन टिकट बुकिंग फुल हो चुकी है।
ट्रेनों में पूरा लोड साधारण बोगी व बसों में साधारण सेवा पर रहेगा। परिवहन निगम की ओर से लंबी दूरी की अन्य साधारण बसों के टिकट आनलाइन बुक करने शुरू कर दिए हैं। दून से रवाना होने वाली सभी ट्रेनों की वेटिंग लंबी होती जा रही है।
रेलवे की ओर से साधारण टिकटों के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त काउंटर लगाने की बात कही जा रही है। ट्रेनों की संख्या कम है और जाने वाले यात्रियों की संख्या हजारों में है। ट्रेनों में सर्वाधिक भीड़ पूर्वांचल और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों की रहती है। उत्तराखंड परिवहन निगम (Uttarakhand Transport Corporation) ने 200 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है।












Click it and Unblock the Notifications