उत्तराखंड: स्पीकर ने विधानसभा की पीठ से की सख्त टिप्पणी, अफसरों को प्रोटोकॉल पालन न करने पर उठाया ये बड़ा कदम
उत्तराखंड विधानसभा की स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने पीठ से अफसरों को विधायकों के सम्मान न करने पर सख्त कदम उठाया है। इसके साथ ही स्पीकर ने अधिकारियों के गलत रवैये को लेकर मुख्य सचिव को भी तलब किया।
उत्तराखंड विधानसभा की स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने पीठ से अफसरों को विधायकों के सम्मान न करने पर सख्त कदम उठाया है। इसके साथ ही स्पीकर ने अधिकारियों के गलत रवैये को लेकर मुख्य सचिव को भी तलब किया। स्पीकर ने कहा कि वे अफसरों को ट्रेनिंग देने वाले संस्थानों को भी पत्र लिखकर अफसरों को विधायकों का सम्मान करने का पाठ पढ़ाने को लिखेंगी।

स्पीकर के पीठ से से दिए आदेश और सख्त टिप्पणी को सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया जा रहा है। खास बात ये है कि स्पीकर ने विपक्ष के विधायक प्रीतम सिंह की शिकायत पर सख्त कदम उठाया। जिससे पूरा सदन उनकी तारीफ कर रहा है।
Recommended Video
चकराता से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने विधानसभा सत्र में विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि एक मामले में पीएमजीएसवाई के चीफ इंजीनियर को करीब 28 बार फोन मिलाया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। एक बार फोन उठाने पर उन्होंने मिलने का समय दिया, लेकिन वह मिले नहीं। उन्होंने अफसरों पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। स्पीकर ने इस मामले में तल्ख टिप्पणी करते हुए पूरे मामले को विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया।
स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा, वह दूसरी बार सरकार को निर्देशित कर रहीं कि परंपराओं और नियमों को ताक पर नहीं रखा जा सकता है। विधायकों के प्रोटोकॉल को ताक पर नहीं रखा जा सकता है। शायद समय आ गया कि स्पीकर के माध्यम से मसूरी में स्थित एलबीएस एकेडमी को एक पत्र लिखना पड़ेगा, आप जो पढ़ाई कराते हैं, उसमें प्रोटोकॉल भी सिखाया जाए। कहा, दुख की बात है कि छह बार के विधायक के साथ इस तरह की बात हो रही है।
अफसर इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते हैं। यह बहुत दुखद है कि उत्तराखंड जैसे संस्कारों की धरती पर जहां देव बसते हैं, हम स्वयं क्या एक-दूसरे को सम्मान नहीं दे सकते हैं। फोन नहीं उठा सकते हैं। खड़े होकर किसी विधायक को सम्मान नहीं दे सकते हैं। यह उनका प्रोटोकॉल है। यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि मुझे सदन में यह बात कहनी पड़ रही है।स्पीकर ने मुख्य सचिव को भी चैंबर में तलब किया।












Click it and Unblock the Notifications