ऋषिकेश में रोमांच और स्पोर्ट्स का कर रहे हैं इंतजार तो लिए हो जाइए तैयार, इस दिन से शुरू होगी रिवर राफ्टिंग
गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग का संचालन शुरू होने जा रहा
देहरादून, 9 सितंबर। अगर आप ऋषिकेश में रोमांच और स्पोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं तो तैयार हो जाइए, गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग का संचालन शुरू होने जा रहा है। 10 सितंबर को इस पर फैसला आने की उम्मीद है। गंगा में राफ्टिंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।

दो माह जुलाई और अगस्त में बरसात के कारण रिवर राफ्टिंग बंद
दो माह जुलाई और अगस्त में बरसात के कारण ऋषिकेश का प्रसिद्ध रिवर राफ्टिंग बंद कर दिया जाता है। जो कि सितंबर में फिर से शुरू कर दिया जाता है। इससे पूर्व जिला तकनीकी समिति की टीम गंगा में जलस्तर और अन्य हालात का निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को देती है। रिपोर्ट अनुकूल होने के बाद भी राफ्टिंग शुरू होती है।

गंगा में रिवर राफ्टिंग कर निरीक्षण किया, उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी
बीते दिनों निरीक्षण करने वाली समिति ने फिलहाल राफ्टिंग के संचालन को हामी नहीं भरी थी। लेकिन अब संचालन शुरू हो सकता है। बृहस्पतिवार को पर्यटन, सिंचाई, आईटीबीपी, वन विभाग और राफ्टिंग के सदस्यों की संयुक्त टीम ने करीब 25 किमी तक गंगा में रिवर राफ्टिंग कर निरीक्षण किया इसके बाद उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट सौंप दी है।

करीब 254 कंपनियां यहां राफ्टिंग का संचालन कर रही
उत्तराखंड घूमने आने वाले यात्रियों के लिए सबसे रोमांचक खेल रिवर राफ्टिंग है। 2022 के इस सीजन में अब तक 5 लाख से ज्यादा सैलानी ऋषिकेश में राफ्टिंग का लुत्फ उठा चुके हैं। करीब 254 कंपनियां यहां राफ्टिंग का संचालन कर रही हैंं। मानसून के चलते नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। जिस वजह से राफ्टिंग पर दो माह की रोक लगा दी जाती है।

युवाओं के लिए फन, एडवेंचर और खेल का जरिया
उत्तराखंड का ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जो कि युवाओं के लिए फन, एडवेंचर और खेल का जरिया है। हर साल हजारों, लाखों लोग रिवर राफ्टिंग का शानदार अनुभव लेने यहां पहुंचते हैं। जिसमें भारतीय ही नहीं विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं। रिवर राफ्टिंग एक तरह का स्पोर्ट है, जो न केवल युवाओं को फिट बनाता है, बल्कि यह एक तरह की मजेदार एक्टिविटी है, जिसमें लोग अपने परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं।

9 किमी की राफ्टिंग 1 से 2 घंटे की होती है
ऋषिकेश में राफ्टिंग ब्रह्मपुरी क्लब हाउस से ऋषिकेश राफ्टिंग जो कि 9 किमी की राफ्टिंग 1 से 2 घंटे की होती है। इसके अलावा कोडियाला से ऋषिकेश राफ्टिंग 35 किमी की जिसे लगभग 1 से 4 घंटे तक होती है। देवप्रयाग से ऋषिकेश राफ्टिंग 75 किमी जिसमें नाइट स्टे कराया जाता है। इसके साथ ही मेरिन ड्राइव से ऋषिकेश राफ्टिंग 27 किमी की 2 घंटे की होती है। साथ ही शिवपुरी से ऋषिकेश राफ्टिंग 18 किमी दूरी का होता है।

जंपिंग हाइट्स का भी आनंद उठाया जाता है
इसके अलावा बिजनी में जंपिंग हाइट्स का भी आनंद उठाया जाता है। यहां आप राफ्टिंग के बीच नदी के किनारे चट्टानों से कूद कर क्लिफ जंपिंग का मजा भी ले सकते हैं। इस बार रोमांचक गतिविधियों का संचालन करने वाली कंपनियों शुल्क में केवल 100 रुपये बढ़ाया है। रीवर राफ्टिंग के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। राफ्टिंग का शुल्क 600 रूपए से 2500 रूपए तक किमी के हिसाब से जबकि अन्य स्पोर्ट्स का शुल्क 1800 से 3700 रूपए तक है।












Click it and Unblock the Notifications