पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए सीएम, विधायक दल की बैठक में नाम हुआ फाइनल
नई दिल्ली, 3 जुलाई: साल 2017 में जब उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव हुए तो बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई। इसके बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी हुई। उन्होंने जैसे ही चार साल का कार्यकाल पूरा किया, पार्टी के ही अंदर विरोध के सुर उठने लगे। जिस पर हाईकमान ने एक कठोर फैसला लिया और उनको हटाकर तीरथ सिंह रावत के हाथ में कमान सौंप दी, लेकिन शुक्रवार रात उत्तराखंड के सियासी गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीरथ ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। बताया जा रहा है कि संवैधानिक संकट के चलते उनको ये कदम उठाना पड़ा। नियम के मुताबिक सितंबर तक उन्हें किसी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचना था, लेकिन विधानसभा के चुनाव में एक साल से कम का वक्त बचा है, ऐसे में उपचुनाव नहीं हो सकते हैं। पढ़िए उत्तराखंड का हर राजनीतिक अपडेट-

LIVE Feed
वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संवैधानिक संकट खड़ा हो गया था इसलिए मुझे CM पद से इस्तीफा देना पड़ा। यह सच्चाई है। आज शाम 3 बजे विधायकों की मीटिंग है। उसके बाद पता चलेगा कि कौन उत्तराखंड BJP विधानमंडल और सरकार का नेतृत्व करेगा।












Click it and Unblock the Notifications