Uttarakhand: चार धामों समेत पर्यटक स्थलों पर मर्यादा सिखा रही पुलिस, जानिए क्या है 'ऑपरेशन मर्यादा'
चार धाम यात्रा से लेकर पर्यटक स्थलों पर हुड़दंग और नशा करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई की जा रही है। बीते 10 दिनों में पुलिस ऑपरेशन मर्यादा के तहत 152 लोगों को गिरफ्तार किया है।

चार धाम यात्रा से लेकर पर्यटक स्थलों पर हुड़दंग करने और नशा करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ है। इसमें ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई की जा रही है। बीते 10 दिनों में पुलिस ऑपरेशन मर्यादा के तहत 152 लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही 4350 लोगों के चालान किए गए हैं। इनसे 10 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल
इन दिनों उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का संचालन हो रहा है। कई यात्री श्रद्धालु बनकर भक्ति भाव से दर्शन करने आ रहे हैं तो कुछ घूमने फिरने और मौज मस्ती करने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जो कि यात्रा के दौरान हुड़दंगी करते हैं। इनके वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं ये नशा भी करते नजर आ जाते हैं। ऐसे हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा शुरू किया है।
पुलिस चालान के साथ-साथ मुकदमा भी दर्ज
ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन में धार्मिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, हुड़दंग करने वाले और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस चालान के साथ-साथ मुकदमा भी दर्ज कर रही है। जिन्हें उत्तराखंड और देवभूमि की मर्यादा सिखाई जा रही है। बीते दिनों केदारनाथ पैदल मार्ग पर कुछ लोग हुक्का पीते और नशा करते हुए दिखे जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। ये नशा करने के साथ ही दबंगई करते हुए भी दिखे। ऐसे ही कई लोग पुलिस को रास्ते में हुक्का या नशा करते हुए नजर आए।
सौंग नदी में शराब पीकर हुड़दंग करते कई लोग मिले
देहरादून में भी पर्यटक स्थलों पर शराब पीने वालों, हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। रायपुर थाने के मालदेवता में ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई की। टीम की ओर से टूरिस्ट प्लेस मालदेवता में सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा व सौंग नदी मे अभियान चलाकर कर प्रभावी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान सौंग नदी में शराब पीने वाले व शराब पीकर हुड़दंग करते कई लोग मिले। इस दौरान सौंग नदी में 16 लोग अरेस्ट किए गए। वहीं, 58 लोगों का पुलिस एक्ट मे चालान कर उनसे 14500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।












Click it and Unblock the Notifications