PM Narendra modi 5 साल में दिवाली पर 7वीं बार आ सकते हैं बाबा केदार के धाम, जानिए क्यों खास है केदारनाथ दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी दिवाली पर आ सकते हैं केदारनाथ धाम

PM Narendra modi दिवाली पर केदार बाबा के दर्शन और पुर्ननिर्माण के कार्यों को देखने के लिए पहुंच सकते हैं। मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ पहुंचकर पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर निर्माण कार्यों का फीडबैक लिया। जिससे साफ है कि पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन की और से तैयारियां शुरू हो गई है। पीएम मोदी का ये केदारनाथ का 7 वां दौरा होगा। इससे पहले भी 7 नवंबर 2018 को दीपावली के दिन केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आए थे।

PM के सम्भावित दौरे को देखते हुए सीएम निर्माण कार्यों का जायजा ले चुके

PM के सम्भावित दौरे को देखते हुए सीएम निर्माण कार्यों का जायजा ले चुके

प्रधानमंत्री मोदी के सम्भावित दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा ले चुके हैं। सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को प्रधानमंत्री मोदी के सम्भावित दौरे की तैयारियों का फ़ीड बैक भी लिया। प्रधानमंत्री मोदी खुद केदारनाथ निर्माणकार्यों की मॉनिटरिंग करते हैं ऐसे में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ़ शब्दों में संकेत भी दे दिए हैं कि पुनर्निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

केदारनाथ मंदिर परिसर और आस पास के इलाक़े में पुनर्निर्माण का काम जारी

केदारनाथ मंदिर परिसर और आस पास के इलाक़े में पुनर्निर्माण का काम जारी

वर्ष 2013 की आपदा में बुरी तरह से जमींजोद हो चुके केदारनाथ धाम मंदिर परिसर और आस पास के इलाक़े में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पुनर्निर्माण का काम लगातार जारी है। केदारनाथ धाम में जहां एक और भव्य मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य हो चुका है वहीं दूसरी ओर शंकराचार्य जी की समाधि स्थल का काम भी पूरा हो चुका है। इसके अलावा मंदाकिनी नदी के तट पर स्नान घाटों का निर्माण एवं केदारपुरी क्षेत्र में आस्था पथ का निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। इतना ही नहीं केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहित आवास और ध्यान गुफा भी बनकर तैयार हो चुकी है।

पीएम मोदी का ये 7 वां दौरा होगा

पीएम मोदी का ये 7 वां दौरा होगा

छोटी दीवाली पर पीएम मोदी बाबा केदार नाथ के दर्शन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि अभी कार्यक्रम प्रस्तावित है। छोटी दीवाली 23 अक्तूबर को है। इस दिन पीएम केदारनाथ के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंच सकते हैं। साथ ही केदारनाथ मास्टरप्लान के कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। पीएम मोदी का ये 7 वां दौरा होगा। इससे पूर्व 5 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम में आदि गुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी और 35 टन वजन वाली प्रतिमा का अनावरण किया था। साथ ही 130 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्धाटन किया। ये पीएम का 6 वां दौरा था।

लोकसभा 2019 का चुनाव प्रचार खत्म होने के अगले दिन केदारनाथ गए

लोकसभा 2019 का चुनाव प्रचार खत्म होने के अगले दिन केदारनाथ गए

इससे पूर्व अपने 5वें दौरे में प्रधानमंत्री ने तीन मई 2017 को केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन और पूजा की थी। इसके बाद 19 अक्टूबर 2017 को पीएम मोदी केदारनाथ धाम के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की और कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। ये पीएम का केदारनाथ का चौथा दौरा था। तीसरे दौरे में 18 मई 2019 को लोकसभा 2019 का चुनाव प्रचार खत्म होने के अगले दिन केदारनाथ गए।

 पीएम मोदी पहली बार 3 मई 2017 को केदारनाथ पहुंचे

पीएम मोदी पहली बार 3 मई 2017 को केदारनाथ पहुंचे

जहां उन्होंने गुफा में ध्यान किया और 18 और 19 मई को केदारनाथ के दर्शन किए। साथ ही कार्यों का जायजा भी लिया। दूसरे दौरे में पीएम मोदी 7 नवंबर 2018 को दीपावली के दिन केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए गए। यहां उन्होंने पुर्ननिर्माण के कार्यों का जायजा लिया। पीएम मोदी ने पहली बार 3 मई 2017 को केदारनाथ पहुंचे तो उस दौरान उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए 700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। ये तीन चरणों में पूरे होने हैं। इनमें से अब दूसरे चरण का काम चल रहा है।

पीएमओ से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का मॉनिटरिंग कर चुके

पीएमओ से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का मॉनिटरिंग कर चुके

पीएमओ से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का मॉनिटरिंग कर चुके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में पीएमओ से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का ड्रोन कैमरे की मदद से निरीक्षण करने के साथ मॉनिटरिंग की। केदारनाथ में इन दिनों दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। इसके तहत कुल 21 कार्य होने हैं, जिसमें 10 काम इसी वर्ष पूरे होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+