उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश से तबाई, दर्जनों घर हुए जलमग्न
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश ने तबाही मचाई
देहरादून, 10 सितंबर।उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। बरसात के बाद कईं नदियां उफान पर हैं। धारचूला में भारी बारिश से काली नदी ने जमकर तबाही मचाई। भारी बरसात की वजह से दर्जनों घरों में मलबा घुस गया है। सोशल मीडिया में मकान के भरभराकर नदी में समाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

एक महिला की मौत
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां बारिश के बाद करीब 19 सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला शहर में बादल फटने से करीब 50 घर जलमग्न हो गए हैं। पिथौरागढ़ के डीएम आशीष चौहान ने बताया कि एक महिला की मौत हो गई है। कथित तौर पर पानी कई घरों में घुस गया था। पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
11 सितंबर तक उत्तराखंड में मौसम खराब रहने की संभावना
इधर मौसम विभाग ने भी 11 सितंबर तक उत्तराखंड में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। खासकर कुमाऊं मंडल के ज़िलों में बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान है। नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications