Uttarakhand nikay chunav: भाजपा में देहरादून मेयर के दर्जनों दावेदार, जानिए सोशल मीडिया पर कितने असरदार?
NIKAY CHUNAV 2024: नगर निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही दावेदारों की भी टेंशन बढ़ गई है। सबसे ज्यादा चर्चा देहरादून नगर निगम को लेकर है। प्रदेश की सबसे बड़ी सीट के लिए भाजपा के अंदर ही दो दर्जन से अधिक दावेदार हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि मुख्य मुकाबले के लिए भाजपा तीन नामों को ही केंद्रीय हाईकमान के पास भेजेगी।
ऐसे में छंटनी करना भी प्रदेश नेतृत्व के लिए चुनौतीपूर्ण काम होगा। ऐसे में देहरादून नगर निगम के लिए मेयर प्रत्याशी को लेकर संतुलन बनाना भी बड़ी चुनौती है। अब तक भाजपा ने देहरादून सीट पर ब्राह्रमण और गढ़वाली चेहरे पर ही दांव खेला है। क्या इस बार पार्टी चौंकाएगी या परंपरा को आगे बढ़ाएगी, इस पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई है।

इसके साथ ही मेयर के दावेदार धरातल पर कितने असरदार हैं, ये भी पार्टी अपने स्तर से रिपोर्ट तैयार कर रही है। इस बीच 28 या 29 दिसंबर तक भाजपा अपने मेयर प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी। बताया जा रहा है कि देहरादून से तीन नाम भेजे जाएंगे। इसके बाद दिल्ली से मुहर लगेगी। आजकल सोशल मीडिया का दौर है तो सोशल मीडिया पर भी दावेदारों का प्रचार और अपनी दावेदारी पेश की जा रही है। देहरादून से मेयर की दावेदारी कर रहे भाजपा के नेताओं की फेसबक पर कितने फॉलोवर हैं। ये जानने की कोशिश करते हैं।
सबसे पहले बात निर्वतमान मेयर सुनील उनियाल गामा की। गामा का सरल व्यवहार और सादगी से उनके प्रशंसक उन्हें ही टिकट का प्रबल दावेदार बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी गामा लगातार सक्रिय हैं। गामा के फेसबकु पर 216K फॉलोवर हैं, यानि 2 लाख 16 हजार। निर्वतमान मेयर हैं तो फॉलोविंग भी ज्यादा होना स्वाभाविक हैं। दूसरे दावेदार हैं भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल। सिद्धार्थ अग्रवाल के 11 हजार फॉलोवर हैं।
सिद्धार्थ अग्रवाल फेसबुक पर ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि वे महानगर के सभी कार्यक्रमों से लेकर पार्टी और सरकार के सभी कार्यों में सबसे आगे नजर आते हैं। सामाजिक कार्यों में भी सिद्धार्थ की अच्छी खासी लोकप्रियता है। तीसरे नंबर पर बात करते हैं राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान की। रविंद्र जुगरान हमेशा युवाओं और समाज के मुद्दों पर पार्टी लाइन से भी आगे बढ़कर हमेशा एक्टिव रहते हैं। किसी की भी कोई प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर किसी तरह की समस्या हो तो वे रविंद्र जुगरान को हमेशा सबसे पहले अपनी लड़ाई में शामिल करते हैं।
रविंद्र जुगरान ने भी कभी किसी मुद्दे पर किसी को निराश नहीं किया, ऐसे में रविंद्र की सामाजिक उपलब्धियां किसी से कम नहीं मानी जा सकती है, फेसबुक पर रविंद्र के फॉलोवर 6.9K यानि 6 हजार 900 हैं। हालांकि उनके समर्थकों ने कई फेसबुक पेज बनाए हैं। इसके अलावा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता भी लंबे समय से मेयर पद की दावेदारी कर रहे हैं और सामाजिक कार्यों के साथ ही सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं। विशाल गुप्ता के फेसबुक पेज पर 7 हजार फॉलोवर हैं।
इसके बाद बात पृथ्वीराज चौहान की। पृथ्वीराज चौहान ने भी मेयर के लिए दावेदारी की है। जिनके फेसबुक पर 4.9K यानि 4 हजार 900 फॉलोवर हैं। फेसबुक पेज या सोशल मीडिया पर फॉलोवर से किसी प्रत्याशी को टिकट तो नहीं मिल सकता लेकिन जिस तरह भाजपा सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार को लेकर ज्यादा सतर्क रहती है ऐसे में इसका कितना लाभ किस दावेदार को मिलता है, ये देखना भी दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications