Uttarakhand nikay chunav 2024: जानिए सबसे बड़े और पुराने नगर निगम के बारे में,किसने संभाली लंबे समय तक कुर्सी
Uttarakhand nikay chunav 2024: उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। नवंबर माह में निकाय चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी की निगाहें मिनी सरकार पर टिक गई हैं। प्रदेश का सबसे बड़ा और पुराना नगर निगम देहरादून नगर निगम है। आइए जानते हैं देहरादून नगर निगम के बारे में खास बातें।
साल 1998 में उत्तर प्रदेश सरकार ने देहरादून को नगर निगम घोषित किया था। 2000 में उत्तराखंड राज्य बनने के बाद देहरादून का नगर निगम का दर्जा खत्म हो गया था।

साल 2003 में उत्तराखंड सरकार ने देहरादून को फिर से नगर निगम घोषित किया। जिसके बाद से अब तक चार बार चुनाव हो चुके हैं।
पहली बार कांग्रेस की मनोरमा शर्मा डोबरियाल मेयर चुनीं गई। इसके बाद दो बार लगातार भाजपा के विनोद चमोली और इस बार का कार्यकाल बतौर मेयर सुनील उनियाल गामा का रहा। देहरादून नगर निगम में 100 वार्ड हैं। देहरादून नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर, और 99 पार्षद होते हैं। मेयर का चुनाव सीधे होता है, जबकि डिप्टी मेयर का चुनाव पार्षद अपने बीच से करते हैं।
देहरादून नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों या आयुक्तों की सूची
- अनंत नारायण तन्खा, 1 नवंबर 1919 से 28 फरवरी 1923-3 वर्ष, 119 दिन
- उग्रसेन सिंह 1 मार्च 1923 से 13 जनवरी 1936- 12 वर्ष, 318 दिन
- खुरदेश लाल 14 जनवरी 1936 से 31 मार्च 1940 -4 वर्ष, 17 दिन
- इश्तियाली अहमद 1 अप्रैल 1940 से 15 अप्रैल 1943- 3 वर्ष, 14 दिन
- आनंद स्वरूप गर्ग 16 अप्रैल 1943 से15 अप्रैल 1948 -4 वर्ष, 365 दिन
- बीएन राय 30 अक्टूबर 1948 से 15 जनवरी 1949- 77 दिन
- केशव चंद 15 जनवरी 1949 से 13 नवंबर 1953 -4 वर्ष, 302 दिन
- इंद्रेश चरण दास 14 नवंबर 1953 से 23 नवंबर 1957- 4 वर्ष, 9 दिन
- राम स्वरूप 14 नवंबर 1957 से 14 दिसंबर 1964- 7 वर्ष, 30 दिन
- बृज भूषण सिंह 15 दिसंबर 1964 से 19 अप्रैल 1967 -2 वर्ष, 125 दिन
- प्रेम प्रकाश शर्मा 30 अप्रैल 1967 से 26 नवंबर 1967 -210 दिन
- सुशील चंद जैन 27 नवंबर 1967 से 31 अगस्त 1969 -1 वर्ष, 277 दिन
- भोला दत्त सकलानी 26 दिसंबर 1969 से 10 अगस्त 1977- 7 वर्ष, 227 दिन
- दीनानाथ सलूजा 15 फरवरी 1989 से 7 फरवरी 1994- 4 वर्ष, 357 दिन
- विनोद चमोली 5 मार्च 1997 से 8 दिसंबर 1998- 1 वर्ष, 278 दिन
देहरादून नगर निगम के महापौरों की सूची:
- मनोरमा डोबरियाल शर्मा 8 फरवरी 2003 से 7 फरवरी 2008 4 वर्ष, 364 दिन
- विनोद चमोली 3 मई 2008 2 मई 2013 10 वर्ष
- सुनील उनियाल 'गामा' 2 दिसंबर 2018 से 2 दिसंबर 2023












Click it and Unblock the Notifications