Uttarakhand news: उत्तराखंड में नए साल पर बिजली महंगी होगी या सस्ती, जानिए क्या है प्रस्ताव

Uttarakhand news UPCL उत्तराखंड में नए साल पर बिजली महंगी होगी या सस्ती इसको लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। लेकिन एक बार फिर उपभोक्ताओं की जेब पर फिर से महंगाई का बोझ पड़ना तय माना जा रहा है। जो कि बिजली की बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2024 से लागू होगी। बता दें कि इस साल नियामक आयोग ने दरों में 9.68 प्रतिशत और वहीं पिछले साल 2.68 प्रतिशत बढ़ोतरी की थी।

Uttarakhand news UPCL Will electricity be expensive or cheap on New Year know what is the proposal

उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड बिजली के दामों में बढ़ोतरी के लिए प्रस्ताव तैयार कर चुका है। ऐसे में प्रदेश के 27 लाखों उपभोक्ताओं को बिजली का झटका लगना तय माना जा रहा है। यूपीसीएल ने बिजली बढ़ोतरी से संबंधित याचिका नियामक आयोग में दाखिल करने के लिए 23 दिसंबर तक की डेडलाइन मांगी है। जो कि पहले 30 नवंबर तय की गई थी, इसे बढ़ाकर 23 दिसंबर किया गया है।

सूत्रों के अनुसार यूपीसीएल ने 25 से 30% बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 16 दिसंबर को होने वाली बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। बढ़ोतरी के पीछे निर्धारित से अधिक दामों पर बाजार से बिजली खरीद कर निर्धारित कर से अधिक खर्च के अलावा यूपी से बंटवारे में मिली प्रतिभूतियों का करीब 3900 करोड़ खर्च शामिल है।

जानकारी के मुताबिक नियामक आयोग ने बिजली खरीद की जो दरें तय की थी, बाजार में उससे महंगी बिजली मिली है। जिसका खर्च नए टैरिफ में शामिल किया जाएगा। साथ ही नियामक आयोग ने साल भर में जो कुल खर्च तय किया था, उससे अधिक खर्च हुआ है।

इसकी भरपाई नए टैरिफ में की जाएगी, इसका एक अन्य कारण यूपी उत्तराखंड के बीच प्रतिभूतियों के बंटवारे के बाद उसे पर यूपीसीएल के करीब 3900 करोड़ की देनदारी को भी माना जा रहा है। हालांकि बोर्ड की मुहर के बाद ही इस पर फैसला हो पाएगा। यूपीसीएल प्रबंधन इसी बीच बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग को भेजेगा। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद जनसुनवाई होगी। इसके बाद नियामक आयोग बिजली दर तय करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+