Uttarakhand news: यहां तीन लोग रात में अंगीठी जलाकर सोये, अगले दिन तक नहीं चला किसी को पता, फिर हुआ ये...
Uttarakhand news: उत्तराखंड के नैनीताल से एक दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर के अंदर अंगीठी जलाकर सोये दो लोगों की गैस लगने से मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर होने से हायर सेंटर में इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के मल्लीताल में रविवार की रात मल्लीताल क्षेत्र में बदायूं के तीन मजदूर अंगीठी जलाकर कमरे में सो गए। इस दौरान बंद कमरे में गैस लगने से तीनों की हालत बिगड़ गई। मजदूरों के परिजनों ने उनको संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
जब सोमवार शाम तक भी मजदूरों ने फोन नहीं उठाया तो परिजनों ने ठेकेदार को फोन किया। जिसके बाद रात ही ठेकेदार हल्द्वानी से नैनीताल पहुंचा। देर रात लगभग 12 बजे ठेकेदार मजदूरों के कमरे में पंहुचा तो कमरा अंदर से बंद था। बहुत आवाज देने के बाद भी जब मजदूरों ने कोई जवाब नहीं दिया तो दरवाजा तोड़ ठेकेदार अंदर घुस गया।
जहां तीनों मजदूर मूर्छित अवस्था में पड़े थे। ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों मजदूरों को बीडी पांडे अस्पताल ले आई। जहां डॉक्टरों ने बदायूं निवासी राजकुमार (21) व अवनेश (24) दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं साजहांपुर मोनन्दर (21) की हालत गंभीर होने पर उसको सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अंगीठी की गैस लगने से दो मजदूरों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications