Uttarakhand news: जान बचाने को गुलदार से भिड़ गई महिलाएं, घास लेने गई थी जंगल, फिर हुआ ये...
उत्तराखंड में गुलदार की दहशत बनी हुई है। श्रीनगर में आए दिन गुलदार रिहायशी इलाकों में नजर आ रही है। इस बीच कीर्तिनगर ब्लॉक के नैथाणा गांव में घास लेने जंगल जा रही महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिलाओं ने किसी तरह गुलदार को भगाकर जान बचाई। हालांकि इस दौरान महिलाएं घायल हो गई। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को कीर्तिनगर ब्लॉक के नैथाणा गांव की तीन महिलाओं पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया। महिलाएं गांव के पास ही जंगल मे घास लेने गई थीं। गुलदार ने महिलाओं को नाखून व दांत मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।
महिलाओं ने गुलदार को भगाने के साथ ही शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद गुलदार भाग गया। पास के लोगों ने महिलाओं उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिलाओं का इलाज चल रहा है।
बता दें कि श्रीनगर में गुलदार की चहलकदमी लगातार बनी हुई है। हाल ही में नगर निगम क्षेत्र में डांग में एक घर पर गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। जिसके बाद से नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। डांग स्थित आंगनबाड़ी कार्यालय के पास गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
गुलदार की चहलकदमी से श्रीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। बीती 3 फरवरी और 4 फरवरी की रात को दो नाबालिग बच्चों को गुलदार ने निवाला बनाया था। जिसके बाद श्रीनगर में तीन दिन का नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया।
इसके साथ ही गुलदार ने दो बार स्कूटी सवार युवकों पर हमला करने की भी कोशिश की। गुलदार की चहलकदमी को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। वन विभाग की मानें तो गुलदार की चहलकदमी पर नजर रखने के लिए आठ ट्रैप कैमरे लगाये गये हैं, साथ ही गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग के कर्मी लगातार गश्त कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications