Uttarakhand news: 15 लाख 84 हजार घरों पर लगने वाले हैं बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर,जानिए क्या होंगे फायदे
Smart prepaid electricity meters उत्तराखंड के 15 लाख 84 हजार घरों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का लक्ष्य है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के बाद उपभोक्ता मोबाइल की तरह बिजली का भी रिचार्ज करा सकेंगे। जिससे बिलों की समस्या खत्म हो जाएगी और सारी जानकारी मोबाइल एप पर उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत कर दी है। जिसमें प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने वाले बिजली उपभोक्ताओं को मौजूदा दरों में चार प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा।

स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल जमा करने की परेशानी खत्म हो जाएगी, क्योंकि उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह रिचार्ज करना होगा। प्रदेश में 15 लाख 84 हजार घरों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का लक्ष्य है। इसके अलावा 59,212 ट्रांसफार्मर और 2,602 फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य भी जारी है।
यूपीसीएल का दावा है कि यह योजना उपभोक्ताओं के लिए एक वरदान साबित होगी। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता मोबाइल की तरह बिजली का रिचार्ज कर सकेंगे, जिससे बिलों की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
उपभोक्ताओं को रिचार्ज खत्म होने से पहले ही एसएमएस द्वारा सूचित कर दिया जाएगा। वे कभी भी अपने बिजली खर्च की जानकारी मोबाइल एप के जरिए देख सकेंगे, जिससे वे बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण रख सकेंगे। इससे लाइन हानियों में भी कमी आएगी।
यूपीसीएल मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां सभी उपभोक्ताओं के बिजली खर्च का डेटा लगातार अपडेट रहेगा। उपभोक्ताओं के खर्च के अनुसार कनेक्शन का लोड भी बढ़ाया जा सकेगा। रिचार्ज खत्म होने पर कुछ समय तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी और उसके बाद खुद ही बिजली बंद हो जाएगी।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदे
- बिजली उपभोक्ताओं को मौजूदा दरों में चार प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा।
- उपभोक्ता मोबाइल की तरह बिजली का रिचार्ज कर सकेंगे।
- बिलों की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
- उपभोक्ताओं को रिचार्ज खत्म होने से पहले ही एसएमएस द्वारा सूचित कर दिया जाएगा।
-
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!












Click it and Unblock the Notifications