Uttarakhand news: खेत पर काम कर रहे युवक को बाघ ने मार डाला, ​करीब सौ मीटर तक शव को घसीटकर ले गया

रामनगर में एक बार फिर बाघ की दहशत से लोग डरे हुए हैं। क्षेत्र के बासीटीला गांव में बाघ ने खेत में चौकीदारी के लिए गए एक युवक को मार डाला। बाघ शव को घसीटकर करीब सौ मीटर तक ले गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग पर जमकर दबाव बनाया।

Uttarakhand news ramnagar young man working farm killed tiger dragged body hundred meters

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के लालपुर बासीटीला गांव निवासी 42 वर्षीय प्रमोद तिवारी उर्फ पप्पू बुधवार शाम को अपने खेत पर गए थे। इस बीच उन पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ उसे घसीटकर करीब सौ मीटर दूर तक ले गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर स्वजन ने पप्पू के मोबाइल पर काल की तो रिसीव नहीं हुई।

घबराए स्वजन उन्हें ढूंढने के लिए खेत पर गए तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद स्वजन व ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बाघ शव को छोड़ गया। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को किसी तरह ढांढस बंधाया। कार्बेट के अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शव को घटनास्थल से उठाकर घर ले आए। ग्रामीण बाघ को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के गांव में आने से उनका खेतों में काम करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। लगातार बाघ के हमले हो रहे हैं। बासीटीला में बाघ की हमले की घटना से गांव में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। मृतक प्रमोद खेतीबाड़ी से जुड़े हुए थे। मृतक के दो बच्चे हैं। पप्पू तिवारी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बासीटीला गांव में सुरक्षा के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वा्रा गश्त बढ़ा दी है। पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि गांव में गश्त बढ़ाई जा रही है। तराई पश्चमी वन प्रभाग के साथ गुरुवार से पिंजड़ा व कैमरा ट्रेप आदि लगाने का कार्य किया जाएगा। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+