Uttarakhand news: धामी सरकार का राज्य कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, DA बढ़ाया, जानिए किसको कितना फायदा
Uttarakhand news: उत्तराखंड में सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों के कर्मचारियों का रुका हुआ महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। बताया गया कि पांचवा एवं छठवां वेतनमान ले रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतनमान आहरित ले रहे कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

सचिव विनय शंकर पाण्डेय की ओर से जारी आदेशों का लाभ पांचवा एवं छठवां वेतनमान ले रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतमान ले रहे कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2022 एवं 1 जनवरी 2023 से मिलेगा।
सातवां पुनरीक्षित वेतनमान ले रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया गया है। पांचवां एवं छठवां वेतनमान ले रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 212 प्रतिशत से 221 प्रतिशत एवं 396 प्रतिशत से बढ़ाकर 412 प्रतिशत क्रमशः किया गया है। साथ ही छठवां वेतनमान ले रहे जिन कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, उनका भत्ता 203 प्रतिशत से बढ़ाकर 212 प्रतिशत किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications