Uttarakhand News: उत्तराखंड में पर्यटन स्थल के तौर पर उभर रहा कामाख्या मंदिर, सीएम धामी ने की यह अपील

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं को पिथौरागढ़ में हिमालय की चोटियों के बीच स्थित कामाख्या मंदिर के दर्शन के लिए भी आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जनपद पिथौरागढ़ में अद्भुत सौंदर्य एवं हिमालय की चोटियों के मध्य स्थित माँ कामाख्या मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि यहां माँ के दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अपने पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान यहां अवश्य पधारें।'

cm dhami

आपको बता दें कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से 7 किलोमीटर दूर कुसौली गांव में मां कामाख्या देवी का मंदिर स्थित है। यह स्थान सुंदर चोटियों से घिरा हुआ है। जिसके कारण कुसौली में स्थित मां कामाख्या देवी के इस मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। यह केंद्र आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ श्रद्धालुओं को प्रकृति से भी जोड़ता है। मदन मोहन शर्मा ने 1972 में देवी के छह सिरों वाली मूर्ति को जयपुर से यहां लाकर कामाख्या मंदिर में इसकी स्थापना की थी।

अद्भुत सौंदर्य से भरपूर देवी की मूर्ति के दर्शन दूर से ही किया जा सकते हैं। मंदिर में मकर संक्रांति, जन्माष्टमी, शिवरात्रि को विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस मंदिर की विशेषता है कि यह उत्तराखंड में कामाख्या देवी का एकमात्र मंदिर है। मंदिर में नवरात्रि पर 10 दिनों तक अखंड ज्योति जलाने के साथ-साथ विशेष पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है।

यह मंदिर धार्मिक स्थल के साथ-साथ अब पर्यटक स्थल के रूप में भी अपनी पहचान बनाने लगा है। इस स्थान से पिथौरागढ़ का जो दृश्य दिखता है। वह बहुत ही अद्भुत है। अपने नैसर्गिक सौंदर्य से आज यह मंदिर बाहर से आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी खूब लुभा रहा है। माता कामाख्या का दरबार सिर्फ धार्मिक महत्ता में ही नहीं। बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी प्रमुख स्थान रखता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं को पिथौरागढ़ में हिमालय की चोटियों के बीच स्थित कामाख्या मंदिर के दर्शन के लिए भी आमंत्रित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+