Uttarakhand News पुलिस महकमें में भारी फेरबदल, 15 IPS के तबादले, जानिए किसको मिली क्या जिम्मेदारी
Uttarakhand News 15 IPS officer transferr उत्तराखंड पुलिस महकमें में भारी फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने 15 आईपीएस के तबादले कर दिए। आईपीएस तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह एवं कारागार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ ही एसपी फायर सर्विस की जिम्मेदारी भी दी गई।
सचिव गृह शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा रमन से मुख्यालय का चार्ज हटाया गया है पीएसी में तैनात आईपीएस नीरू गर्ग को अब आईजी फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी कृष्ण कुमार वीके से सीआईडी की जिम्मेदारी हटाकर आईजी अरुण मोहन जोशी को दी गई है।

आईजी मुख्तार मोहसिन से फायर सर्विस हटाकर उन्हें जीआपी की जिम्मेदारी दी गई। आईजी करन सिंह नगन्याल को आईजी कारागार बनाया गया है। आईपीएस नीलेश आनंद भरणे से पीएसी की जिम्मेदारी हटाई गई है। आईपीएस सुनील कुमार मीणा से जीआरपी की जिम्मेदारी हटाते हुए बाकी यथावत रखे हैं।
आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत को आईजी कार्मिक के साथ मुख्यालय भी दिया गया है। डीआईजी निवेदिता कुकरेती से फायर सर्विस हटाकर एसडीआरएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस यशवंत सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर, आईपीएस रामचंद्र राजगुुरु को एसपी पुलिस मुख्यालय, आईपीएस सरिता डोबाल को एसपी एटीएस, आईपीएस हरीश वर्मा को सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- नीरू गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी
- मुख्तार मोहसिन को जीआरपी की जिम्मेदारी
- करन सिंह नगन्याल को पुलिस महानिरीक्षक कारागार की अतिरिक्त जिम्मेदारी
- आईपीएस अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी बनाया गया
- नीलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिदेशक PAC की अतिरिक्त जिम्मेदारी
- योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय बनाया गया
- निवेदिता कुकरेती को अब पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया
- यशवंत सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर की जिम्मेदारी
- रामचंद्र राजगुरु को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय
- IPS सरिता डोभाल को पुलिस अधीक्षक एटीएस की अतिरिक्त जिम्मेदारी
- हरीश वर्मा को सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार भेजा












Click it and Unblock the Notifications