Uttarakhand news: यहां मंदिर के बाहर पहुंचा तेंदुआ, सीसीटीवी में हुआ कैद, न्याय के मंदिर में लगती है अर्जी

Uttarakhand news उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़वाल से लेकर कुमांउ तक जंगली जानवरों का आंतक फैला हुआ है। अब मंदिर के बाहर तेंदुआ दिखने से दहशत फैल गई है। नैनीताल के घोड़ाखाल स्थित गोलज्यू देवता के सामने तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया। जो कि सीसीटीवी में कैद हुआ है।

Uttarakhand news: Leopard reached outside golgyu temple captured CCTV, application temple justice.

बताया जा रहा है कि नैनीताल के प्रसिद्ध घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर में सोमवार की सुबह-सुबह करीब 4 बजे एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसकी वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तेंदुए के मंदिर के पास दिखने से स्थानीय लोगों में डर हो गया है।

लोगों का कहना है कि इस समय लोग वॉक करने और कई लोग मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। गोल्ज्यू मंदिर को न्याय का देवता माना जाता है। यहां देश भर से लोग अपनी अर्जी लगाने आते हैं। साथ ही कुमांउ में इस मंदिर की खास मान्यता है।

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार अजित राठी ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर कर लिखा है कि नैनीताल के घोड़ाखाल स्थित गोलज्यू देवता को न्याय का देवता मानते है, लोग इनके दरबार में अर्ज़ी लगाते है और मनोकामना पूरी होने पर घंटियां चढ़ाते है। मंदिर में ये गुलदार भी शायद कोई अर्ज़ी लगाने पहुँचा होगा, वो भी रात के अंधेरे में।
देखते है क्या होता है।

उत्तराखंड में तीन साल में बाघ के हमलों में 35 लोग की मौत और 27 घायल हुए हैं। वर्ष-2021 में बाघ के हमले में दो लोगों की मौत हुई थी जबकि आठ घायल हुए थे। वर्ष-2022 में 16 लोगों की मौत हुई और घायलों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। इस साल दस लोग घायल हुए। वर्ष-2023 में प्रदेश में 17 लोगों ने बाघ के हमले में जान गंवाई है। भीमताल जैसे पर्वतीय क्षेत्र में बाघ ने तीन लोगों को मार दिया था। घायल होने वालों की संख्या नौ थी। कुमाऊं में इस महीने में मानव-वन्यजीव संघर्ष की कई घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+