Uttarakhand news: रिहायशी काॅलोनी में घुसा गुलदार, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर हुआ ये
उत्तराखंड में गुलदार की दहशत बनी हुई है। लगातार प्रदेशभर के कई इलाकों से गुलदार के आतंक की खबरें सामने आ रही है। इस बार हल्द्वानी के एक रिहायशी काॅलोनी में गुलदार ने जमकर उत्पात मचाया। घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार पकड़ में आया। हालांकि इस बीच गुलदार ने काफी आतंक मचाया।

शनिवार को हल्द्वानी के रिहायशी इलाके में गुलदार के आने से हड़कंप की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि गुलदार झाड़ियों में छिपा था। जिसे लोगों की ओर से पत्थर मारे जाने पर वह भाग कर इस काॅलोनी में पहुंच गया। देखते ही देखते आस पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच वन विभाग की टीम भी पहुंची।
Recommended Video
करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। उपचार के बाद गुलदार को घने जंगल में छोड़ दिया गया। मामला तब बिगड़ गया जब लोगों ने गुलदार पर पत्थर मारा। हड़बड़ाहट में गुलदार आगे की तरफ भाग गया। इसके बाद गुलदार फिर से झाड़ी में घुस गया।बाद में निकलकर रिहायशी काॅलोनी राजा रानी विहार के अंदर घुस गया।
निर्माणाधीन भवन संग घरों की छत तक में लोग चढ़ गए। हंगामे के बीच वन विभाग के लिए रेस्क्यू अभियान चलाना और मुश्किल हो गया था। इसके बाद वन विभाग ने जाल बिछाने के साथ ट्रैंकुलाइज टीम को भी तैयार किया मगर गुलदार ने वनकर्मियों पर ही हमला कर दिया।
हमले में दो वनकर्मी घायल भी हुए। इसके बाद ट्रैंकुलाइज गन का निशाना लगने पर गुलदार बेहोश हुआ। वहां पर जमा भीड़ को कम करने के लिए पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ी। इस पूरे घटनाक्रम में वन विभाग और पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती लोगों को बचाने और गुलदार को पकड़ने की थी। एक तरफ लोगों ने गुलदार पर पत्थर मारकर स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की दूसरी तरफ गुलदार लगातार एक जगह से दूसरी जगह तक मूवमेंट कर वन विभाग की टीम के लिए चुनौती खडी करता रहा।












Click it and Unblock the Notifications