Uttarakhand News नए साल पर धामी सरकार का तोहफा, पीएनजी एवं सीएनजी कर की दर 5% करने के साथ ही दी ये सौगातें
Uttarakhand News धामी सरकार ने नए साल का तोहफा देते हुए राज्य में पीएनजी एवं सीएनजी पर वर्तमान में लागू 20% कर की दर को घटाकर 5% किये जाने का निर्णय लिया है। धामी कैबिनेट ने औद्योगिक विकास योजनाओं के अन्तर्गत प्रदूषण मुक्त औद्योगिक इकाईयों को स्थापित करने को प्राथमिकता देने एवं कर संवर्द्धन की सम्भावना को देखते हुए ये निर्णय लिया है।
इसके साथ ही राज्य में आयुष्मान एवं अटल आयुष्मान योजना को 100% इंश्योरेंस मोड में और गोल्डन कार्ड को हाइब्रिड मोड में संचालित किए जाने पर कैबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया है। हाइब्रिड मोड में गोल्डन कार्ड को संचालित किए जाने पर ₹ 5 लाख से कम के क्लेम इंश्योरेंस मोड एवं 5 लाख से ऊपर का क्लेम ट्रस्ट मोड में किया जाएगा। इसके साथ ही गोल्डन कार्ड का बकाया करीब ₹125 करोड़ को राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

कैबिनेट के अन्य निर्णय-
- आपदा से प्रभावित धराली / आसपास के क्षेत्र (उत्तरकाशी) के Royal Delicious सेब का ₹ 51 / प्रति किलोग्राम तथा Red Delicious सेब एवं अन्य सेब का ₹ 45 / प्रति किलोग्राम की दर पर (Grade-c सेब को छोड़कर) उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा स्वीकृत।
- प्रदेश के कलाकारों तथा लेखकों को वृद्धावस्था में जीवीकोपार्जन हेतु निर्धारित मासिक पेंशन ₹ 3000 से बढ़ाकर ₹ 6000 मंजूर।
- कैबिनेट द्वारा उत्तराखण्ड बांस एवं रेशा विकास परिषद के संगठनात्मक ढांचे के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया है। व्यावसायिक एवं तकनीकी प्रकृति के पद के 13 स्थाई पद पूर्व से सृजित हैं।
- सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के वर्कचार्ज कार्मिकों की वर्कचार्ज सेवा अवधि को पेंशन।
- उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा सेवा (संशोधन) नियमावली, 2025 प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति के उम्र को बढ़ाकर 50 से बढ़ाकर 62 कर दिया गया है। स्वामी राम कैंसर संस्थान, हल्द्वानी के लिए 4 पदों का सृजन किया गया है।
- कैबिनेट ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में कार्यरत संविदा, दैनिक वेतन, नियत वेतन एवं प्रबन्धन समिति आदि के माध्यम से कार्यरत कुल 277 कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन प्रदान किए जाने का प्रकरण मंत्रिमंडल की उपसमिति को भेजा है।
- PMHS संवर्ग के अन्तर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों को पर्वतीय/दुर्गम/अति दुर्गम क्षेत्रों में सेवायें दिये जाने हेतु तथा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु 50%अतिरिक्त भत्ता अनुमन्य किये जाने के संबंध में कैबिनेट द्वारा फैसला लिया गया है।
- प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून में परेड ग्राउंड स्थित प्रेस क्लब के लिये भूमि को सूचना विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रेस क्लब का भवन नजूल भूमि पर स्थित है। जिस वजह से उक्त भूमि पर नक्शा पास करने में दिक्कतें आ रही हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सूचना विभाग भूमि हस्तांतरण के बाद प्रेस क्लब की बिल्डिंग बना कर देगा।












Click it and Unblock the Notifications