Uttarakhand News: सीएम धामी ने मतदान से पहले माँ भगवती की पूजा-अर्चना की, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदान से पहले खटीमा में माँ भगवती आदिशक्ति की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज लोकतंत्र के महापर्व में अपना वोट डालने से पहले खटीमा में माँ भगवती आदिशक्ति की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की प्रार्थना की।'

आपको बता दे कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर पहले चरण में मतदान होना था। उत्तराखंड में टिहरी-गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधम सिंह नगर और हरिद्वार लोकसभा सीट पर मतदान चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खटीमा में मतदान किया है। इसके साथ ही सीएम धामी ने मतदान से पहले खटीमा में माँ भगवती आदिशक्ति की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications