Uttarakhand News: सीएम धामी ने सहिया-टिहरी में कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-'महिलाओं का सम्मान नहीं करती'

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्ध गिनाई। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपना प्रथम लहरा रहा है। भाजपा ने नारी वंदन विधेयक पारित किया। लंबे समय से राम मंदिर नहीं बन पा रहा था। भाजपा सरकार ने राम मंदिर का निर्माण का सपना पूरा किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत की सेवाएं पहले से अधिक आत्मनिर्भर हुई है। मोदी सरकार सैनिकों के उत्थान और कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं भी एक सैन्य परिवार से आता हूं। आज कोई देश भारत को आज दिखाने की हिम्मत नहीं कर सकता है। भाजपा सरकार ने सैन्य धाम के माध्यम से सैनिकों को सम्मान देने का भी काम किया है। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला प्रदेश बन गया है। हमने नकल विरोधी कानून बनाया। पिछले 22 साल के मुकाबले भाजपा सरकार में दोगुनी नौकरियां दी गई। जी-20 समेत विश्व में भारत का डंका बज रहा है।

cm dhami

सीएम धामी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रवक्ता ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के विषय में अभद्र टिप्पणी की है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। महिलाओं के प्रति कांग्रेस की घटिया मानसिकता है। कांग्रेस का शासन काल घोटाले के नाम रहा। बोफोर्स घोटाला, 2G स्पेक्ट्रम घोटाला, कॉमनवेल्थ खेल घोटाला आदि घोटाले कांग्रेस सरकार के समय ही हुए थे। वोट के लिए कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र में लंबगांव में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत बनाने के लिए राज्य की 500 सीटों पर भारी मतों से पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाए।

उन्होंने आगे कहा कि आपका वोट में ही देश की तस्वीर बदली है। दुनिया में हर भारतवासी का मान सम्मान और गौरव बढ़ा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड बने हैं। भारत हर क्षेत्र में परचम लहरा रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटाकर सरकार महत्वपूर्ण कार्य किया है। तीन तलाक, नारी शक्ति वंदन विधेयक भी बनाया गया है। अयोध्या में भी राम मंदिर का निर्माण मोदी के नेतृत्व में ही हुआ है। हमें विश्वास है कि हम सभी सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+