Uttarakhand News: सीएम धामी ने विभाजनकारी सोच को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, तुष्टिकरण पर कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाजनकारी सोच को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'कांग्रेस की विभाजनकारी सोच एक बार फिर उजागर ! राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा ने आज कांग्रेस के मंसूबों को जनता के सामने रख दिया है, देश को लूटने का इरादा रखने वाली पार्टी जनता की संपत्ति का सर्वे करवाना चाहती है और उनकी मेहनत से जोड़ी हुई निजी संपत्ति का अधिग्रहण कर वोट बैंक और तुष्टिकरण के लिए विशेष वर्ग के बीच बाँटना चाहती है।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो गया है। उत्तराखंड में टिहरी-गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधम सिंह नगर और हरिद्वार लोकसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खटीमा में मतदान किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने मतदान से पहले खटीमा में माँ भगवती आदिशक्ति की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना भी की। अब सीएम धामी ने विभाजनकारी सोच को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications