Uttarakhand News: मतदान के लिए लाइन में खड़े हुए सीएम धामी, कहा-'पहले मतदान, फिर जलपान'

Uttarakhand News: उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। लोकसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी और मां के साथ खटीमा स्थित अपने बूथ पर मतदान किया।

मतदान के दौरान सीएम धामी बूथ के बाहर बनी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। उन्हें ऐसा करते देखा लोगों में चर्चा होने लगी।

cm dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनता से पहले मतदान फिर जलपान की अपील की है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन करता हूं कि आज लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग कर देश की विकास यात्रा को जारी रखने हेतु सक्षम सरकार चुनने में अपना योगदान दें। आपका एक वोट बहुमूल्य है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तराखंड की पांचो सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। मेरा उत्तराखंड की देवतुल्य जनता और मतदाताओं बड़े बुजुर्गों माता बहनों नौजवानों से निवेदन है कि वह अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।

उन्होंने कहा कि विशेषकर नवमतदाता जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं। उनसे भी आग्रह है कि वह लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी भूमिका निभाएं।

सभी से अनुरोध है कि राज्य में शत-प्रतिशत मतदान करने में सहयोग प्रदान करें। इसलिए पहले मतदान करें और फिर जलपान लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सभी अपनी भागीदारी करें। कोई मताधिकार का प्रयोग करने से छूटने न पाए यह सुनिश्चित करें।

मतदान से पहले मुख्यमंत्री खटीमा में मां भगवती आदिशक्ति की पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशी के लिए प्रार्थना की इसके बाद खटीमा स्थित नगर तराई मतदान केंद्र पर वोट डालकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सुदृढ़ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में मतदान करें। खासकर पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर देश के उज्जवल भविष्य के निर्माण में अपना सहयोग दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+