Uttarakhand News: पीएम मोदी के उत्तराखंड आगमन पर बोले सीएम धामी, कहा-'नरेंद्र मोदी की रैली देश में संदेश देगी'
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रानीखेत चुनाव प्रचार करने पहुंचे। सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए रोड शो कर जनसभा में मतदान की अपील की। सीएम धामी ने विशाल जनसभा को संबोधित भी किया। इस दौरान सीएम धामी ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने जनता से तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा ज्वाइन करने वाले नेताओं को फूलमाला पहनकर स्वागत किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत अपना वोट भाजपा के पक्ष में डालने की अपील की है। सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार नए-नए फैसले ले रही है। नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। प्रदेश में जन-जन के उत्थान के लिए हमने बहुत सारी योजनाएं शुरू की है।

सीएम धामी ने कहा कि जिस पावन लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से देश को सशक्त बनाया जाना चाहिए। उस व्यवस्था का उपभोग कर कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए केवल एक परिवार की सेवा करने का कार्य किया है। यही कारण है कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस पार्टी को जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित हाथों में देश की कमान सौंपने का फैसला किया है और अबकी बार 400 पर के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को तैयार है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी रैली पर कहा कि पीएम मोदी रुद्रपुर में एक सार्वजनिक रैली के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। उत्तराखंड के लोग हमेशा उनके आगमन का इंतजार करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हमेशा उत्तराखंड की चर्चा करते हैं। उन्होंने यहां के लिए अनेक योजनाएं स्वीकृत की है। यह जनसभा हमारे लिए बेहद प्रेरणादायक साबित होगी और देश को एक संदेश देगी कि भाजपा उत्तराखंड में सभी पांच सीटें जीतेगी।












Click it and Unblock the Notifications