Uttarakhand News: सीएम धामी हरियाणा में बोले, कहा-'भाजपा 270 सीटों के आंकड़े के करीब, 400 पार कर लेंगे'
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार चरणों में भाजपा 270 सीटों के आंकड़े के करीब पहुंच गई है और बाकी बचे तीन चरणों में हम 400 सीटों को पार कर जाएंगे। मतदान प्रतिशत भले ही कम हो गया हो। लेकिन भाजपा की जीत का प्रतिशत बढ़ने वाला है।
सीएम धामी ने हरियाणा के रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चार चरणों में भाजपा 270 सीटों के आसपास आ गई है। बाकी बचे हुए तीन चरणों में पूरे 400 पार हो जाएंगे। वोट प्रतिशत चाहे जितना कम हुआ हो। लेकिन भाजपा की जीत का अंतर बड़ा होने वाला है।

उन्होंने कहा कि देश को यह भी तय करना है कि एक देश के अंदर एक कानून होगा। एक निशान होगा। एक प्रधान या एक संविधान होगा या पर्सनल लॉ लागू होगा या शरिया कानून लागू होगा। देश किसी एक एजेंडे पर चलेगा। देश किसी सामान नीति पर चलेगा। वैसे ही समान नागरिक संहिता है। उत्तराखंड में वह विधेयक बन चुका है। भाजपा के संकल्प पत्र में पूरे देश में उसे लागू करने का संकल्प ले लिया गया है।
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
