Uttarakhand News: सीएम धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं लिया जायजा, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया है। इस दौरान सीएम धामी ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निवारण के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।'

उन्होंने आगे लिखा कि 'इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं के दृष्टिगत उनका फीडबैक लिया। प्रदेश सरकार द्वारा की गयी व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं के संतुष्टिभाव से मन अभिभूत है। हमारी सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।'
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार और ऋषिकेश दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम धामी ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम धामी ने चार धाम यात्रा के लिए देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम धामी ने हरिद्वार में यात्रियों की समस्या सुनने के बाद रजिस्ट्रेशन संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications