Uttarakhand News: सीएम धामी पहुंचे मुरादाबाद के रतपुरा गांव, कुंवर सर्वेश सिंह को दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सांसद और मुरादाबाद से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के पैतृक आवास ग्राम रतपुरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान सीएम धामी ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'पूर्व सांसद व मुरादाबाद से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी स्व. कुंवर सर्वेश सिंह जी के पैतृक आवास ग्राम रतपुरा, मुरादाबाद पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें सांत्वना दी। सर्वेश सिंह जी का निधन संगठन और समस्त क्षेत्रवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनसे मेरा व्यक्तिगत तौर पर करीबी संबंध था, वे एक अच्छे राजनेता के साथ-साथ सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। किसी भी मुद्दे पर उनके बेबाक़ अन्दाज़ के सभी क़ायल थे। आप हमेशा याद आएँगे। विनम्र श्रद्धांजलि !'

cm dhami

आपको बता दें कि मुरादाबाद से भाजपा के उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। कुंवर सर्वेश सिंह साल 2014 में मुरादाबाद से चुनाव जीत कर दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन साल 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने तीसरी बार यानी इस बार भी उन्हें टिकट दिया था।

पूर्व सांसद कुमार सर्वेश सिंह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। वहां हाल ही में उनका ऑपरेशन किया गया था। लेकिन इसी बीच उनके निधन की खबर सामने आ गई। बीजेपी के लिए इसे बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

मुरादाबाद में पहले चरण के दौरान मतदान हुआ था। यहां समाजवादी पार्टी ने रुचि वीरा और भाजपा ने कुंवर सर्वेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। अब जब भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है तो सवाल उठ रहे हैं कि अब मुरादाबाद लोकसभा सीट का क्या होगा।

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक अगर वोटिंग हो जाती है और वोटिंग के बाद उम्मीदवार की मौत हो जाती है। तब चुनाव आयोग चुनाव परिणाम तक इंतजार करता है। जिस उम्मीदवार की मौत हो जाती है। अगर वह चुनाव जीत जाता है तो चुनाव आयोग चुनाव को रद्द करके वहां फिर मतदान करवाता है। अगर मृतक उम्मीदवार चुनाव हार जाता है तो जिस उम्मीदवार को चुनाव में जीत मिली है। उसे ही विजेता मान लिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+