Uttarakhand News: सीएम धामी बंडिया में जनमिलन कार्यक्रम में हुए शामिल, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर के खटीमा के बंडिया में भाजपा नौसर मंडल द्वारा आयोजित जनमिलन कार्यक्रम में शामिल हुए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'उत्तराखंड फिर चुनेगा मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। बंडिया, खटीमा (ऊधम सिंह नगर) में भाजपा नौसर मण्डल द्वारा आयोजित 'जनमिलन कार्यक्रम' में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं युवाओं द्वारा मिले असीम प्रेम एवं अपार जनसमर्थन से अभिभूत हूँ।'

उन्होंने लिखा कि 'उत्तराखंड की देवतुल्य जनता कांग्रेस का वास्तविक स्वरूप पहचान चुकी है। जिसने अपने शासनकाल में केवल भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण एवं परिवारवाद को बढ़ावा देने के अतिरिक्त कोई कार्य नहीं किया।'
सीएम धामी ने आगे लिखा कि 'मुझे विश्वास है कि उत्तराखण्ड की राष्ट्रवादी जनता इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी पांच सीटों पर प्रचंड मतों से विजयश्री प्रदान करने जा रही है।'
आपको बता दे कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ऊधम सिंह नगर के खटीमा के बंडिया में भाजपा नौसर मंडल द्वारा आयोजित जनमिलन कार्यक्रम में शामिल हुए है।












Click it and Unblock the Notifications