Uttarakhand News: सीएम धामी ने वीर सावरकर की जयंती पर किया नमन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'माँ भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी नेता विनायक दामोदर सावरकर जी (वीर सावरकर) की जयंती पर शत्-शत् नमन। मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन देश की आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।'

आपको बता दें कि विनायक दामोदर सावरकर भारत के महान क्रांतिकारी थे। वह विश्व भर के क्रांतिकारियों में अद्वितीय थे। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी इतिहासकार समाज सुधारक विचारक चिंतक क्रांतिकारी साहित्यकार थे। उनका जीवन बहु आयामी था। उनका नाम ही भारतीय क्रांतिकारियों के लिए उनका संदेश था। उनकी पुस्तकें क्रांतिकारियों के लिए गीता के समान थी।
वीर सावरकर का जन्म नासिक के भगोर में 28 में 1883 को हुआ था। पिता का नाम दामोदर पंत सावरकर और माता का नाम राधाबाई था। उनके पिता गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में जाने जाते थे। जब विनायक 9 साल के थे। तब ही उनकी माता का देहांत हो गया था। वे बचपन से ही पढ़ाकू थे। बचपन में उन्होंने कुछ कविताएं भी लिखी थी। उन्होंने शिवाजी हाई स्कूल नासिक से 1901 में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी।
आजादी के लिए काम करने के लिए उन्होंने एक गुप्त समिति बनाई थी। जो मित्र मेला के नाम से जानी गई। 1905 के बंग-भंग के बाद उन्होंने पुणे में विदेशी वस्तुओं की होली जलाई। पुणे में फर्ग्यूसन कॉलेज में पढ़ने के दौरान वे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत ओजस्वी भाषण देकर सबको प्रभावित कर देते थे। उन्हें तिलक की अनुशंसा पर 1906 में श्याम जी कृष्ण वर्मा छात्रवृत्ति मिली। इंडियन सोशियोलॉजिस्ट और तलवार में उन्होंने अनेक लेख लिखे। जो बाद में कोलकाता के युगांतर में भी छापे।
उनका संपूर्ण जीवन स्वराज की प्राप्ति के लिए संघर्ष करते हुए ही बीता। वीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। भारत के इस महान क्रांतिकारी का निधन 26 फरवरी 1966 को हुआ था। उनका स्वतंत्रता संग्राम में दिया गया योगदान प्रसंसनीय और सराहनीय है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है।












Click it and Unblock the Notifications