Uttarakhand News: सीएम धामी ने भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भैरों सिंह शेखावत जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र के उत्थान एवं संगठन को सशक्त बनाने हेतु आपके द्वारा दिया गया योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।'

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत को उनकी 14वीं पुण्यतिथि पर याद किया जा रहा है। शेखावत का निधन 13 साल पहले आज ही के दिन 15 में 2010 को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में हुआ था। अंतिम सांस लेने से पहले शेखावत 86 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी से जूझ रहे थे।
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरव सिंह शेखावत का जन्म 23 अक्टूबर 1923 को जयपुर के खाचरियावास गांव में हुआ था। उपराष्ट्रपति के गौरवमयी पद तक पहुंचने से पहले उन्होंने लंबे राजनीतिक सफर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी पूर्वक काम किया और अपनी एक खास पहचान बनाई। वे तीन कार्यकाल तक राजस्थान के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे। राजनीति में आने से पहले शेखावत ने पुलिस में नौकरी भी की थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।












Click it and Unblock the Notifications