Uttarakhand News: सीएम धामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि पर किया नमन, कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जन उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.गोपीनाथ मुंडे जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। विनम्र श्रद्धांजलि !'

cm dhami

आपको बता दे कि केंद्र सरकार में मंत्री रहे गोपीनाथ मुंडे महाराष्ट्र में बीजेपी के सबसे गद्दार नेता माने जाते थे। मंत्री बनने के सिर्फ 9 दिन बाद 3 जून 2014 को सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली में सड़क हादसे में उनका निधन हो गया।

गोपीनाथ मुंडे का जन्म महाराष्ट्र के ग्राम नाथ्रा में एक कृषक परिवार में हुआ। उनके पिता पांडुरंग मुंडे और मां का नाम लिंबाबाई मुंडे था। गोपीनाथ मुंडे की प्रारंभिक पढ़ाई जिला परिषद नाथ्रा में हुई। उन्होंने वाणिज्य में उपाधि प्राप्त की। उनका विवाह 21 मई 1978 में प्रज्ञा महाजन के साथ हुआ। गोपीनाथ मुंडे भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के बहनोई थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+