Uttarakhand News: सीएम धामी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी केंद्रीय मंत्री सिंधिया से प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में संचार सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से नैनीताल के तल्लीताल में स्थित डाकघर को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने, BSNL के 481 टावर लगाने के लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने एवं गुंजी में लगे टावर को संचालित किए जाने का अनुरोध किया।













Click it and Unblock the Notifications