Uttarakhand News: सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'राजभवन, देहरादून में माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट की।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा के चुनाव होंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाल रखी है। सीएम धामी प्रदेश में पाँचों लोकसभा क्षेत्रों के धुआंधार दौरे कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में रविवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की है। दोनों के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों पर चर्चा भी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications