Uttarakhand News: सीएम धामी माधव सेवा विश्राम सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को वीरभद्र मंदिर मार्ग ऋषिकेश में भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा निर्मित माधव सेवा विश्राम सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि योग नगरी ऋषिकेश में एम्स के कारण यह स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र भी है। उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के लोग भी ऋषिकेश एम्स में इलाज हेतु आते हैं। उन्होंने कहा कि भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा निर्मित यह माधव सेवा विश्राम सदन मानव सेवा का माध्यम है।













Click it and Unblock the Notifications