Uttarakhand News: सीएम धामी ने गरूड़ में की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए मांगे मत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत गरूड़ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को विजयी बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत गरूड़ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसभा में बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति, बुजुर्गों व युवा साथियों से मिले प्रेम, स्नेह एवं समर्थन से अभिभूत हूँ।'

cm dhami

उन्होंने लिखा कि 'उत्तराखंड में जहाँ अंत्योदय को समर्पित हमारी डबल इंजन सरकार पूर्ण समर्पण भाव के साथ प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रही है, वहीं मुद्दा विहीन हो चुकी कांग्रेस अब शरिया कानून लागू करने की बात कर रही है।'

सीएम धामी ने आगे लिखा कि 'मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव में देवतुल्य जनता प्रदेश के विकास को निर्बाध आगे बढ़ाने एवं कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अल्मोड़ा दौरे पर रहे। इसी दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत गरूड़ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को विजयी बनाने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+