Uttarakhand News: सीएम धामी ने गंगोत्री मार्ग पर चट्टान हादसे पर जताया दुख, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के निकट चट्टान गिरने से हुए हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के निकट चट्टान गिरने से कुछ लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है एवं घायलों को प्राथमिक उपचार देकर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। सम्बंधित अधिकारियों को घायलों को उचित उपचार उपलब्ध करवाए जाने एवं राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया है।'

cm dhami

आपको बता दें कि उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में आज अचानक एक चट्टान टूटकर गिर गई। इसके चलते चट्टान के नीचे कई लोग दब गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने राहत बचाव शुरू कर दिया है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन के लोग वहां पहुंचे और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया। प्रशासन के मुताबिक इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में अभी भी पत्थर गिरने की जानकारी आ रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के निकट चट्टान गिरने से हुए हादसे पर दुख जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+