Uttarakhand News: सीएम धामी ने विद्युत का विशिष्ट आवंटन पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का जताया आभार, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रदेश को केन्द्र सरकार द्वारा केंद्रीय पूल से 100 मेगा वाट विद्युत का विशिष्ट आवंटन करने पर उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया। यह आवंटन इस माह 4 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए किया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने पिछले माह को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर राज्य में विद्युत उत्पाद एवं आपूर्ति से संबंधित विषयों पर चर्चा की थी। राज्य को केंद्रीय पूल से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपेक्षा की थी।













Click it and Unblock the Notifications