Uttarakhand News: सीएम धामी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस की दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'समृद्ध ऐतिहासिक विरासतों एवं विविध सांस्कृतिक धरोहरों को अपने आँचल में समेटे तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस की समस्त तेलंगानावासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।'

आपको बता दें कि साल 1956 में 1 नवंबर की तारीख को राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिश पर तेलंगाना को भाषा के आधार पर आंध्र प्रदेश में विलय कर दिया गया था। हालांकि विलय के कुछ समय बाद ही तेलंगाना के लोगों का कहना था कि वह लोग पीछे रहे हैं। इन लोगों का हक मारा जा रहा है। इन लोगों का कहना था कि राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में तेलंगाना क्षेत्र पिछड़ा होता चला गया है। यहां आर्थिक, शैक्षणिक एवं अन्य सभी स्तरों पर पिछड़ापन देखा जा रहा है।
इसके बाद लोगों ने अलग राज्य की मांग को लेकर संघर्ष शुरू कर दिया। लंबे समय तक चली इस लड़ाई का नतीजा आखिरकार साल 2014 में मिला। इसलिए 2 जून को इस राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसके बाद से ही यह दिन राज्य में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने लगा। इस अवसर पर तमाम तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तेलंगाना राज्य की स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications