Uttarakhand News: सीएम धामी ने रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रमोद नैनवाल को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक प्रमोद नैनवाल को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री बदरी विशाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रमोद नैनवाल को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications