Uttarakhand News: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को नृसिंह जयंती की दी बधाई, आमजन के कल्याण के लिए की कामना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नृसिंह जयंती की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के कल्याण की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'समस्त प्रदेशवासियों को भगवान विष्णु के चतुर्थ अवतार प्रभु नरसिंह के प्राकट्योत्सव दिवस नृसिंह चतुर्दशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धर्म व भक्तों के रक्षक भगवान नरसिंह से आप सभी के मंगल एवं कल्याण की कामना करता हूं।'

cm dhami

आपको बता दें कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नृसिंह जयंती व्रत किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भक्त प्रहलाद की प्रार्थना पर हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए भगवान नृसिंह का प्राकट्य हुआ था। नृसिंह चतुर्दशी को भक्तगण संकल्प पूर्वक व्रत करते हैं।

इस दिन भगवान नृसिंह के साथ माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है और अंत में शंख, घंटे व घड़ियाल से नरसिंह भगवान की आरती की जाती है। रात्रि के समय जागरण किया जाता है। भगवान विष्णु के दसवें अवतार में नृसिंह चौथा अवतार है। इस अवतार में भगवान विष्णु का आधा शरीर मनुष्य और आधा सिंह के समान था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नृसिंह जयंती की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के कल्याण की कामना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+